खुशखबरी : सीबीएसई ने किया 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी

सीबीएसई  ने 10वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है99.4 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2021 में कुल 98.89% छात्र पास हुए हैं। जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 99.24% है।  लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों से 0.35 प्रतिशत ज्यादा रहा है।वहीं ट्रांसजेंडर्स का पास प्रतिशत 100 फीसदी है।

जानकारी के अनुसार 57000 छात्रों को 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिले हैं। वहीं 2 लाख छात्रों को 90 से 95 प्रतिशत के बीच नंबर मिले हैं ।

देहरादून जोन का रिजल्ट 99.23% रहा 

कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स – 21,50,608    

प्राइवेट स्टूडेंट्स – 36,841                  

कुल रेगुलर स्टूडेंट्स – 21,13,767       

स्टूडेंट्स जिनका रिजल्ट जारी हुआ – 20,97,128        

स्टूडेंट्स जिनका रिजल्ट अब भी प्रॉसेस में है – 16,639  

कुल पास प्रतिशत – 99.04%

आपको बता दें कि  कोरोना के कारण परीक्षा रद्द कर दी गयी थी ।बिना परीक्षा रिजल्ट घोषित करने की वजह से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *