देवभूमि में आएं तो गंदगी ना फैलाएं यही संदेश देना चाहती हैं~~महिलाएं

ऋषिकेश
संजय राठौर

देवभूमि में आएं तो गंदगी ना फैलाएं यही संदेश देना चाहती हैं~~महिलाएं
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत~~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्वच्छ भारत अभियान की ओर एक कदम आगे बढ़ाएं भारत को स्वच्छ बनाएं i
इसी से प्रेरित होकर महिलाओं ने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।


सेवा और समर्पण अभियान के तहत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी और जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर के निर्देश पर महिला मोर्चा जिला मंत्री पूनम चौधरी ने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट गंगा नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया अपनी टीम के साथ झाड़ू लेकर त्रिवेणी घाट की साफ सफाई की और कहा कि देवभूमि में जितने भी पर्यटक या तीर्थयात्री आते हैं उनको समझना चाहिए कि ऋषिकेश हरिद्वार मुक्ति का मार्ग है यहां देवताओं का वास है ऐसे तीर्थ स्थल पर किसी भी तरह की गंदगी ना फैलाएं , अगर हमारे तीर्थ स्थल ही साफ नहीं रहेंगे तो देवभूमि में कौन तीर्थ करने आएगा i

सफाई अभियान में मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश उषा जोशी ,वीरभद्र मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट के साथ ममता नेगी ,दुर्गा देवी ,निशा सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता नौटियाल , रामप्यारी देवी , इस साफ सफाई अभियान में तमाम लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.