गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

देरी से पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

हरिद्वार: सरकार के लाख दावों के बाद भी राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं में सुधार नहीं हो पा रहा है अब इसे कर्मचारियों की लापरवाही कहो या फिर प्रशासनिक अमेल की नजरअंदाजी का नतीजा। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की कहानी को बयां करने के हरिद्वार में हुई घटना काफी है।
मामला गुरुवार का है जहां एक मजदूर महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्मदे दिया । जानकारी के अनुसार देर रात एक गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची, जिसके चलते महिला ने बिल्केश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। गया। बच्चे के पिता ने अपने कपड़े उतारकर बच्चे को ढका। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं इस पूरे मामले में अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का कहना है कि महिला और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है। महिला का परिवार मजदूरी करता है। मजदूर परिवार का ये 7 वां बच्चा है। वे बिहार के रहने वाले हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वो मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.