सीड्स संस्था ने दिया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1 दिन का प्रशिक्षण

डोईवाला
संजय राठौर
सीड्स संस्था ने दिया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1 दिन का प्रशिक्षण
संस्था का उद्देश्य समूह की महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
सीड्स संस्था संस्था द्वारा भानियावाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया सीड्स संस्था एवं कार्यक्रम प्रोजेक्ट बायो मयूरिक्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देना और संबंधित परियोजनाओं से समूह को लाभान्वित करना है

इस प्रशिक्षण में महिलाओं के आजीविका संसाधनों में सुधार और संवर्धन होगा इसके साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही योजना का समूह सही लाभ ले पाएंगे यह प्रशिक्षण वर्तमान में 50 समूह के लगभग 550 सदस्यों को दिया जाएगा सीड्स संस्था की रीजनल मैनेजर श्रीमती अनीता चौहान ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है

 

और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी लेने की भी आवश्यकता है इस अवसर पर महिला समूह की कोमल देवी, पूर्व प्रधान नीलम देवी, महिला समूह अध्यक्ष गीता नेगी, निर्मला देवी, नंदा देवी, देवेश्वरीदेवी, पुष्पा , कविता देवी ,अंजू देवी, बबली देवी, पिंकी, उर्मिला देवी, आशा आदि अनेक समूह के सदस्य उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.