गौरव को मिला भारतीय किसान यूनियन का साथ भाकियू ने डोईवाला कांग्रेस प्रत्याशी गौरव को दिया समर्थन

 

गौरव को मिला भारतीय किसान यूनियन का साथ भाकियू ने डोईवाला कांग्रेस प्रत्याशी गौरव को दिया समर्थन ..विधान सभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आने से अब सभी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज़ हो गया हैं।

 

डोईवाला संजय राठौर

डोईवाला में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह को भारतीय किसान यूनियन के साथ सयुक्त किसान मोर्चा ने भी समर्थन की घोषणा करने से कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है।

डोईवाला में हुए एक कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के साथ सयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह को समर्थन देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गौरव का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में तमाम किसान नेताओं में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ किसानों का उत्पीड़न ही किया है, डबल आय की बात कहकर देश के पीएम ने भी किसानों को ठगने का प्रयास किया है। किसानों के आंदोलन को कुचलने वाले आज भी भाजपा में बड़ी सान से मंत्री पद पर सुशोभित है।

इसलिए किसानों के हितेषी भाजपाई कभी नहीं हो सकते हैं, किसानों के आंदोलन को धार देकर हर समय किसानों की मदद करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह के साथ सभी किसान हैं और डोईवाला के विधान सभा चुनाव में भाजपा को हराकर कांग्रेस के गौरव को विधायक बनाने का संकल्प भी किसान नेताओं ने किया।

रणजीत सिंह बॉबी, अमर सिंह, मोहन सिंह, गौरव मल्होत्रा, राजबीर खत्री, कमल अरोड़ा, जसवंत सिंह, हरविंदर सिंह रिंकू, परमजीत सिंह पम्मा, गुरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह के साथ तमाम, हरेंद्र बालियान के साथ तमाम किसान नेताओं ने गौरव केंपक्ष में प्रचार करने की बात करते हुए कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार अब पटरी से उतर गई है इसलिए कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी किसान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के साथ वोट भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.