आशा वर्कर्स ने दी चेतावनी

उधम सिंह नगर बाजपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार 7वे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आशा वर्कर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आशाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। बता दें कि उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में प्रदेशभर की आशा वर्कर्स 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदेश सरकार से मांग कर रही हैं। जिसके चलते बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर्स बीते 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार कर रही हैं। इस दौरान आशा वर्कर्स ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी ना होने तक कार्य बहिष्कार करने की बात कही। इस दौरान आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा वर्कर्स को धोखा देने का काम किया है जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में आशा वर्कर्स द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना वोट ना देने की चेतावनी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.