हिमाचल प्रदेश में हो रहे मतदान को लेकर बुजुर्गों में भारी उत्साह, 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर पेश की मिसाल

हिमाचल। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज हो रहे मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।  चंबा जिले के चुराह में 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर मिसाल पेश की। मतदान केंद्र जनसाली-1 में 95 वर्ष की आयु की बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने मतदान किया।  इसी तरह चंबा जिले के मतदान केंद्र चस्क भटोरी में 83 वर्षीय महिला बुजुर्ग ने मतदान किया। दूसरे सबसे ऊंचे इस मतदान केंद्र पर लोगों में वोटिंग के लिए खासा उत्साह देखा गया।

बता दें प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं।  मतदान के दौरान 142 बूथ महिलाओं और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले किए गए हैं। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 7,881 में से 378 अति संवेदनशील और 903 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

95 वर्षीय बुजुर्ग ने रोहलवीं बूथ पर मतदान किया। वह क्षेत्र के सबसे पुराने मतदाता हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, वाईएस परमार की सरकारों के समय भी मतदान किया है। प्रदेश के हमीरपुर में 103 वर्षीय महिला पीएस सरकार ने परिवार के साथ वोट डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.