एक दौड़ देश के नाम
रानीखेत। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय जवान जय किसान पार्क से दौड़ का आयोजन किया गया।लगभग 130युवाओं ने दौड़ में भाग लिया।
विजेताओं को नगद धनराशि तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष कैलाश बिष्ट,साहिल बेलवाल,भाजपा नेता शशांक रावत,पावस जोशी,हरीश सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।9