जौलीग्रांट में संपन्न हुई गोरक्षा विश्व हिंदू परिषद विभाग हरिद्वार की द्वितीय बैठक, मनीष सजवान बने जिला अध्यक्ष ऋषिकेश,

:::= हिन्दू धर्म में गाय पूजनीय है और इसमें तैंतीस कोटि देवी देवताओं का वास होता है। हिन्दू धर्मग्रन्थों और वेदों में तो गाय को स्थान दिया ही गया है, देवों और महापुरुषों ने भी गाय का उत्तम बखान किया ii जानिए वेदों में क्या कहा है गाय के बारे में -  स्कंद पुराण के अनुसार ‘गौ सर्वदेवमयी और वेद सर्वगौमय हैं।' भगवान कृष्ण ने श्रीमद् भगवद्भीता में कहा है- ‘धेनुनामस्मि कामधेनु’ अर्थात मैं गायों में कामधेनु हूं। वेद में सभी पशुओं की रक्षा के लिए कहा गया है। अथर्ववेद में कहा गया है कि क्षत्रिय ब्राह्मण की गौ की रक्षा करें, उसकी हिंसा कभी न करें। गौ अघ्न्या है। अत: गौ को कभी नहीं मारना चाहिए। निरुक्त में भी गौ के जो नाम दिए हैं वे हैं- अघ्न्या, उस्रा, उस्रिया, अही, मही, अदिति, जगती और शक्वरी। इन शब्दों में ‘अघ्न्या’ और ‘अदिति’ शब्द गौ के अवध्य होने की तथा ‘अही’ और ‘मही’ शब्द उसके पूज्य होने की सूचना देते हैं।  इसी प्रकार वेद में अनेक स्थलों पर गौ को ‘अघ्न्या’ कहा है और जो उसकी रक्षा करता है उसकी प्रशंसा वेद द्वारा की गई है। मारूतं गोषु अघ्न्यं शर्ध: प्रशंस: अर्थात जो मारूत गौ की रक्षा करते हैं उनके बल की रक्षा करो। इयं अघन्या अश्विभ्यां पय: दुहाम् अर्थात यह अवध्य गौ अश्वि देवों के लिए दूध दे। अघ्न्ये विश्वदानीं तृणं अद्धि ii=~~

डोईवाला

संजय राठौर

आज जौलीग्रांट में संपन्न हुई गोरक्षा विश्व हिंदू परिषद विभाग हरिद्वार की द्वितीय बैठक

जॉलीग्रांट,में गोरक्षा विश्व हिन्दू परिषद् की विभागीय बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोरक्षा विभाग डॉ जयप्रकाश गर्ग जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ गर्ग जी ने बताया कि किसान के खूंटे से ही गाय का बचाव हो सकता किसान को गाय की महत्ता समझनी होगी और खेती में गोवंश का उपयोग करना होगा, महामहिम राष्ट्रपति के भतीजे पंकज कोविंद ने कहा कि उत्तराखण्ड में निराश्रित गोवंश के लिए चतुर्थ राज्य वित्तआयोग में गोशरणालय के लिए 10 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है उत्तराखण्ड सरकार से बात चल रही जल्दी ही निराश्रित गोवंश की समस्या का समाधान होगा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड गोरक्षा प्रमुख देवेन्द्र पाल जी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जायेंगे और सभी प्रखंडो की टोली तैयार करेंगे जिलाध्यक्ष मनीष सजवाण, प्रान्त मंत्री उत्तराखंड भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद् वेदप्रकाश महावर जी ने कहा कि गाय हिन्दूओं श्रद्धा का विषय है, और गाय में 33 कोटि देवता वास करते हैं, इसका वैज्ञानिक आधार यह है कि गाय के दूध,दही, घी,गोबर, गोमूत्र में 33 प्रकार केमिकल होते है जो, मनुष्य की 56 घातक बीमारियों को नष्ट करने में सक्षम है।

प्रदेश संयोजक ओम उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को गोरक्षा विभाग की मासिक पत्रिका गौसम्पदा लेने का अनुरोध किया, इस क्रम में प्रान्त गोरक्षा प्रमुख एंव प्रान्त अध्यक्ष देवेन्द्र पाल जी ने कुछ नवीन दायित्व की घोषणा की जिसमें विभाग सह संयोजक हरिद्वार विभाग राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति करण कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष मनीष सजवाण,जिला संरक्षक संजय वर्मा, प्रखंड मंत्री शुभम भण्डारी, नगर अध्यक्ष हिम सिंह नेगी, नगर सह संयोजक आशीष उपाध्याय,आदि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई मौके पर,प्रान्त सह संयोजक आदित्य अग्रवाल,विभाग संयोजक सुबोध नौटियाल,जिला संयोजक नितिन राणा, जिला सह संयोजक पंकज बिष्ट, दिनेश सजवाण प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा, नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद डोईवाला जोध सिंह बंगारी, प्रखंड सहमंत्री अभिषेक चौहान, श्रीमान ओमेन्द्र सिंह(बृजेश) प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड जय माँ काली सेना ट्रस्ट, विपुल सजवाण, प्रदीप सजवाण, श्रीमान अशोक पुंडीर, जगबीर सिंह सुरियाल, आदि लोग मौजूद रहे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.