उत्तराखंड- अस्पताल के टॉयलेट में नवजात को जन्म देकर युवती फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी देहरादून से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां विकासनगर के उप जिला अस्पताल में एक कलयुगी मां शौचालय में नवजात को जन्म देकर फरार हो गई।

राजधानी देहरादून से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां विकासनगर के उप जिला अस्पताल में एक कलयुगी मां शौचालय में नवजात को जन्म देकर फरार हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। सफाई कर्मी ने जब शौचालय में नवजात को देखा तो अस्पताल के चिकित्सकों को सूचना दी। चिकित्सकों ने नवजात का उपचार किया और प्रेमनगर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह एक महिला प्रसव के लिए विकासनगर स्थित जिला उप अस्पताल पहुंची। महिला के साथ एक युवक भी था जिसने पर्ची बनवाई और महिला का नाम प्रीति (23) लिखवाया था। इसके बाद महिला टॉयलेट में गयी और वहां बच्ची को जन्म देकर युवक संग फरार हो गयी

जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से परिजनों की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.